
नवंबर के महीने में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, 4, 5 और 6 नवंबर को देश के कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को लंबी छुट्टी का मौका मिलेगा, हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और गुरु नानक जयंती के कारण अलग-अलग होंगी।
5 नवंबर: गुरु नानक जयंती पर देशव्यापी अवकाश
5 नवंबर, 2025 (बुधवार) को गुरु नानक देव जी की जयंती है। यह एक प्रमुख त्योहार है, जिसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों में अवकाश रहेगा।
इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड सहित कई राज्यों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
4 और 6 नवंबर: क्षेत्रीय और स्थानीय अवकाश
उत्तर प्रदेश
- यहां ‘लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले’ के कारण स्थानीय प्रशासन ने 3 से 6 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इन क्षेत्रों में छात्रों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में आमतौर पर केवल 5 नवंबर को ही छुट्टी रहेगी।
पंजाब और हरियाणा
- कुछ स्कूलों में 5 नवंबर के मुख्य अवकाश से पहले, 4 नवंबर को नगर कीर्तन या धार्मिक आयोजनों के कारण स्कूलों का समय बदला जा सकता है या अर्ध-दिवसीय अवकाश घोषित किया जा सकता है।
मेघालय
- स्थानीय नोंग्क्रेम डांस फेस्टिवल के कारण कुछ क्षेत्रों में 6 नवंबर को भी स्कूलों में अवकाश रह सकता है।









