
जल्द ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को WhatsApp के जरिए मिलने की सुविधा शुरु होने वाली है, यह सुविधा अब कुछ विशिष्ट राज्यों और शहरों में शुरु की गई है, जिससे नागरिकों के लिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है, यह सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत
यह सेवा सभी राज्यों में एक साथ शुरु नहीं हुई है, यह मुख्य रुप से उन क्षेत्रों में उपलब्ध है जहां की स्थानीय सरकार ने MyGov या अपने स्थानीय नागरिक सेवा पोर्टल के साथ एकीकरण किया है, ऐसे में जन्म प्रमाण और मृत्यु प्रमाणपत्र WhatsApp पर मिलने से लोगों को आसानी होगी और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, इससे पहले आंध्रप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए ऐसी सुविधा शुरु की थी, उनके धान को WhatsApp के जरिए आसानी से बेचने की सुविधा शुरु की थी।
WhatsApp से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सुनिश्चित करें कि जन्म या मृत्यु पंजीकरण फॉर्म भरते समय आपने एक सटीक और सक्रिय मोबाइल नंबर प्रदान किया है, यह नंबर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है।
- एक बार जब आपका प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक जारी हो जाता है और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित हो जाता है, तो संबंधित सरकारी विभाग आपके पंजीकृत व्हाट्सएप नंबर पर एक स्वचालित संदेश भेजेगा।
- इस संदेश में आमतौर पर प्रमाण पत्र को PDF प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक या PDF फ़ाइल स्वयं संलग्न होती है।
- कुछ मामलों में, डाउनलोड करने से पहले पहचान या सुरक्षा उद्देश्यों के लिए एक ओटीपी (OTP) सत्यापन की आवश्यकता हो सकती है।
प्रमुख शहरों/राज्यों में स्थिति
- दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि जल्द ही 50 से अधिक नागरिक सेवाएं WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध होंगी, जिसमें जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी शामिल हैं।
- यहां ‘पहचान’ पोर्टल के तहत यह सुविधा उपलब्ध है, जहां पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर प्रमाण पत्र भेजे जाते हैं।
- कुछ नगर पालिकाओं में यह सेवा सक्रिय है।
यह पहल नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाती है और घर बैठे सुविधा प्रदान करती है।









